फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार से विस्थापित युवाओं की उम्मीदें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीरी पंडित विस्थापित युवाओं के संगठन यूथ आल इंडिया कश्मीरी समाज का कहना है कि मोदी सरकार के आने से कश्मीरी पंडित विस्थापित युवाओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जम्मू में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में संगठन के प्रधान पंडित आरके भट्ट ने कहा कि नई सरकार ने आते ही कश्मीरी पंडित विस्थापितों की वापसी की जो कवायद शुरू की है, उनका संगठन उसका स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि विस्थापित युवाओं को आशा है कि मोदी सरकार कश्मीरी पंडित विस्थापितों को बड़ी राहत प्रदान करेगी और घाटी में पूरे सम्मान के साथ वापसी को सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर भट्ट ने कहा कि यूथ आल इंडिया कश्मीरी समाज मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत कश्मीर घाटी में 1500 के करीब विस्थापित युवा नौकरी कर रहे हैं। अगर हालात और बेहतर होते हैं तो और विस्थापित युवा भी वहां पर जाने को तैयार है। इस अवसर पर सुशील कौल, मनोज हांडू, संजय गंजू आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें