फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली और नाले पर अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम के खिलाफ वर्जी विंग की टीम ने शनिवार को शहर के मोहल्ला बाबा जीवन शाह इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और गली और नाले पर हुए अतिक्रमण को मलबे में तब्दील कर दिया। स्थानीय लोगों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया लेकिन पुलिस टीम के मौजूद होने के कारण लोग हल्ला नहीं कर सके। नगर निगम कमिश्नर किरण वातल और जेसीए कपिल शर्मा को सूचना मिली कि मोहल्ला बाबा जीवन शाह में कुछ लोगों की ओर से गली में अतिक्रमण किया गया है, जिससे लोगों को वहां से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही एक सूचना रानी मंदिर के नजदीक नाले और सड़क पर अतिक्रमण करने की आई। टीम के सदस्यों ने सूचनाओं के आधार पर पहले मोहल्ला बाबा जीवन शाह में कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां टीम के सदस्यों ने जांच पड़ताल की तो सूचना सही पाई गई। टीम के सदस्यों ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण पर पीला पंजा चला दिया। इसके साथ ही रानी मंदिर में भी टीम के सदस्यों ने पीला पंजा चला कर नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटा दिया। लोगों ने विरोध करना चाहा, लेकिन विरोध दबकर रह गया। टीम के सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि निगम की सूचना के बिना कोई भी अतिक्रमण न करे, वरना निगम कार्रवाई को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें