फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम रथ यात्रा की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रामनवमी पर आगामी आठ अप्रैल को निकाली जा रही श्रीराम रथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शिरकत करने की उम्मीद है। रथ यात्रा में कई झांकियों को भी शामिल किया जाएगा। इस बीच महामाई के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ पहुंचना जारी है। शनिवार को शहर के प्रमुख बावे वाली माता के मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रविवार को छुट्टी पड़ने पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

धर्मार्थ ट्रस्ट, धार्मिक युवक मंडल और सनातन धर्म के सहयोग से निकाली जा रही रथ यात्रा को मंगलवार शाम चार बजे श्री रघुनाथ मंदिर से शुरू किया जाएगा, जो पुराने शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई मंदिर में ही संपन्न होगी। इसमें कई मनमोहक झांकियों को भी शामिल किया जाएगा, जिसमें प्रभु श्री राम का रथ आगे चलेगा। ट्रस्ट के सचिव शशि खजूरिया के अनुसार रथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, नवरात्र के चलते बावे वाली माता के अलावा महामाया मंदिर, नगरोटा स्थित कोल कंडोली, पक्का डंगा स्थित महालक्ष्मी मंदिर आदि में भक्तों की खासी भीड़ पहुंच रही है। महालक्ष्मी मंदिर को नवरात्र के दौरान दिन-रात खोला गया है। इसमें मंदिर के मुख्य द्वार पर विशेष सजावट वाले गेट को स्थापित किया गया है। नवरात्र में शहर और आसपास के इलाकों में महामाई के जागरण में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां का आशीर्वाद पा रहे हैं। इसमें खासकर सुबह और शाम को मंदिरों में भक्तों का सैलाब पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें