फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों के लिए प्रीपेड सेवा अवधि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए दूरसंचार व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है। इस बार भी यात्रियों को अस्थायी तौर पर प्रीपेड कनेक्शन जारी किए जाएंगे। यह प्रीपेड कनेक्शन सात दिन तक सक्रिय रहेगा। यात्रियों को बीएसएनएल प्रीपेड सिम कार्ड जारी करेगा। यह कार्ड नुनवान और बालटाल बेस कैंप के विशेष काउंटरों पर ही उपलब्ध होंगे। नई दिल्ली में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में यात्रियों के लिए बेहतर दूरसंचार सेवा देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर नवीन कुमार चौधरी के अनुसार वर्ष 2013 में प्रीपेड कनेक्शन के सक्रिय रहने की अवधि चार दिन की थी, जिसे बढ़ाकर सात दिन किया जा रहा है। यह निर्णय यात्रियों को बेहतर दूरसंचार सेवाएं देने के लिए लिया गया है। यात्रा रुकने की सूरत में ऐसी सुविधा से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बीएसएनएल की ओर से पंजीकृत यात्रियों को ही अस्थायी सिम कार्ड जारी दिए जाएंगे। इसके लिए नुनवान और बालटाल बेस कैंप पर विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे। प्रीपेड सिमकार्ड कनेक्शन के लिए इच्छुक यात्रियों को पहचान पत्र, स्थायी पता और पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज जमा करवाने होंगे। उन्होंने राज्यपाल के हवाले से बताया कि केंद्र के दूरसंचार मंत्रालय ने अलग से फंड देकर भविष्य में अमरनाथ यात्रा में दूरसंचार ढांचे को स्थायी तौर पर स्थापित करने पर सहमति जताई है। दूरसंचार मंत्रालय की ओर से अन्य संचार सेवाएं मुहैया करवाने वाले एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया आदि को यात्रा रूट पर टेलीकाम टावरों को स्थापित करने पर जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में यात्रियों को नियमित दूरसंचार सेवाएं मुहैया करवाई जा सकें। बैठक में गृह मंत्रालय कश्मीर के संयुक्त सचिव आदि अधिकारी मौजूद रहे। इस बार अमरनाथ यात्रा को बालटाल और चंदनबाड़ी रूट से आगामी 28 जून को शुरू किया जा रहा है। एक मार्च से देशभर के केंद्र शासित और दूसरे राज्यों में जेएंडके बैंक, येस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की 425 बैंक शाखाओं में दोनों रूटों के लिए पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य रहेगा। इसमें एक फरवरी के बाद से जारी होने वाला स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की वैध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें