फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख से ज्यादा मकान होंगे रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना (आरजीजीवीवाई) फेज दो में रियासत के करीब 253404 ग्रामीण क्षेत्रों के मकानों को रोशन करने का लक्ष्य रखा गया है। बिजली राज्य मंत्री विकार रसूल के अनुसार फेज दो के लिए केंद्र से राशि मिलते ही विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रियासत की इकोनामिक सर्वे रिपोर्ट 2013-14 के तहत जनगणना 2011 के अंतर्गत जम्मू कश्मीर में 1497920 ग्रामीण मकान हैं। इनमें से 1208527 मकानों को बिजली मुहैया करवाई जा चुकी है।
289393 ग्रामीण मकानों में या तो बिजली मुहैया नहीं है या फिर ढांचागत खराबियों की वजह से वहां पर काफी अर्से से बिजली नहीं है। ऐसे इलाकों में से अधिकतर में बिजली मुहैया करवाने का काम राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना फेज दो के तहत किया जाएगा। रिपोर्ट के तहत सौ से ज्यादा जनसंख्या वाले गांवों को बिजली मुहैया करवाने को प्राथमिकता देने के अलावा फेज एक में जिन गांवों और मोढ़ों में बिजली मुहैया नहीं हो पाई, वहां पर रोशनी पहुंचाई जाएगी। बिजली मुहैया करवाने के लिए पन बिजली के अलावा अक्षय ऊर्जा, जिसमें सोलर पावर खासतौर से शामिल है, को प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें