फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में नाबालिग के साथ गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। देवा माई के जंगलों में एक 17 साल की लड़की के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित के बयान पर कटड़ा पुलिस ने चारों आरोपियोें के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से चारों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में रातभर छापामारी करती रही। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटड़ा के नालया इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की को आटो ड्राइवर प्रकाश और किराचंद (निवासी आदर्श कालोनी, उधमपुुर) ने जबरन आटो में बैठाया और उसे देवा माई के जंगलों में ले गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जंगलों में जहां आटो रोका गया, वहां पहले से दो अन्य युवक मौजूद थे। जिनके नाम अश्वनी कुमार (निवासी सरना) और वरिंदर कुमार (निवासी नुमाई) हैं। इसके बाद चारों ने लड़की के साथ बलात्कार किया। उसके बाद वे उसे छोड़कर भाग खड़े हुए। किसी तरह लड़की अपने घर तक पहुंची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। अभिभावक लड़की को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया। साथ ही आरोपियों की तलाश में लगातार छापे जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें