फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू के खिलाड़ी रेड पर पड़े भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुश्ताक अली ट्राफी ट्रायल ट्वंटी-20 मुकाबलों में जेकेसीए ब्लू और ग्रीन ने शानदार प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल ग्राउंड पर खेले मुकाबले में जेकेसीए ग्रीन ने जेकेसीए ओरेंज को 12 रनों से पछाड़कर जीत दर्ज की। जेकेसीए ग्रीन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में नौ अतिरिक्त रनों की मदद से चार विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया ने सात चौकों और एक छक्के से सर्वाधिक 56 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा इमराम हरुण ने दो चौकों और एक छक्के से 19, अरशद ख्वाजा ने चार चौकों और एक छक्के से 52, नदीम डार ने एक चौके और दो छक्कों से 20 रन की पारी खेली लेकिन इसके जवाब में जेकेसीए ओरेंज के बल्लेबाज 19.4 ओवर में 146 रनों पर ही सिमट गए। टीम की ओर से मनीष डोगरा ने छह चौकों से सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। मध्यक्रम में उतरे अमीक खान ने भी 30 रनों का योगदान दिया लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सका। दूसरे मुकाबले में जेकेसीए ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 150 रनों का स्कोर खड़ा किया। सिद्धार्थ शर्मा ने 18, फैयाज हजारी ने 37, आदित्य प्रताप ने 23, परमिंदर सिंह ने 22, हिलाल अहमद ने 25 रनों का योगदान दिया लेकिन इसके जवाब में जेकेसीए रेड के बल्लेबाज छह विकेट पर निर्धारित ओवर में 139 रन ही जुटा पाए। सलामी बल्लेबाज विमर्श काऊ ने 52, इश्तियाक रसूल ने 13, पारस शर्मा ने 26, सईद सागर ने नाबाद 17 रनों की पारी खेली लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल नहीं हो सका।
जेकेसीए ब्लू की ओर से मोहम्मद मुद्दसर ने दो, आसिफ रसूल ने एक, मानिक गुप्ता ने दो विकेट बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें