फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4132 आतंकी पीओके से वापसी के इंतजार में

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के 4132 आतंकी अभी भी पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हैं। विधानसभा में पैंथर्स पार्टी के सदस्य हर्षदेव सिंह के सवाल पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार 4,132 आतंकी हैं जो घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।’
विज्ञापन

सीमा पार सक्रिय आतंकियों की संख्या से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पीओके में सक्रिय आतंकियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं हैं और पाकिस्तान में वे आसानी से उपलब्ध हैं।
पीओके से लौटे जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की वापसी के लिए उठाए गए सवाल पर मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि नियंत्रण रेखा पार कर पीओके जाने वाले जम्मू-कश्मीर के लोगोें की वापसी के लिए सरकार ने नवंबर 2010 में योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि रियासत के बहुत से युवक भटक गए थे और आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गए थे। उन्होंने कहा कि वे न सिर्फ सरजमीं पर लौटने को उत्सुक हैं, बल्कि रियासत और वतन के विकास में योगदान करना चाहते हैं। ऐसे लोगों की वापसी के लिए वाघा, अटारी के अलावा नियंत्रण रेखा पर सलामाबाद व चक्का दा बाग और आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली का रूट तय किया गया है। हालांकि, इन रास्तों से अभी तक कोई आतंकी नहीं लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें