फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्ाी रात को हेलीकाप्टर से हुई शहर की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गणतंत्र दिवस से ठीक तीन दिन पहले प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से सेना को भी शहर में उतार दिया है। ताकि राष्ट्र विरोधी किसी भी अप्रिय घटना को पहले ही नाकाम किया जा सके। शहर में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन स्थल एमए स्टेडियम को प्रशासन ने पहले ही सील कर दिया है, लेकिन वीरवार को स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्र में सेना और अर्द्धसैनिक बलों को उतार दिया है। इतना ही नहीं, वीरवार की रात तवी के किनारे वाले संवेदनशील इलाकों में सेना के हेलीकाप्टर रात को सर्च करते देखे गए। खासकर बेलीचराना से लेकर सतवारी तक के क्षेत्र में हेलीकाप्टर सर्च लाइट मारते रहे। उल्लेखनीय है कि तवी नदी के किनारे वाले क्षेत्रों को पहले ही प्रशासन ने संवेदनशील घोषित कर रखा है। इन क्षेत्रों में आने वाले थानों को खास नजर रखने को कहा गया है। साथ ही इलाके के लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को इलाके में देख करीबी थाने के सूचित करें। अगले तीन दिनों में प्रशासन की ओर से कड़ी जांच जारी रहेगी। गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल आज होगी। मौलाना आजाद स्टेडियम में रिहर्सल के दौरान ज्यूल क्षेत्र से सभी गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। विक्रम चौक से ज्यूल जाने वाली गाड़ियां फ्लाईओवर से निकाली जाएंगी। अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। सेना को भी इस दौरान अलर्ट किया गया है। गणतंत्र दिवस पर शहर में करीब पांच हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। राज्य में मुख्य समारोह मौलाना आजाद स्टेडियम में आयोजित होगा। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाले समारोह के दौरान सेना, अर्धसैनिक बल, एनसीसी छात्र छात्राओं के मार्च पास्ट के अलावा रंगारंग कार्यक्रम भी होगा। रविवार 26 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

ज्यूल से साइंस कालेज रोड, विनायक बाजार और बस स्टेंड रोड को बंद किया जाएगा। ट्रैफिक एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सतवारी की तरफ जाने वाली गाड़ियों को गुज्जर नगर पुल से रवाना किया जाएगा। उसी पुल से गुम्मट में प्रवेश करने की इजाजत होगी। गणतंत्र दिवस पर भी ट्रैफिक रूट में और बदलाव होगा। राज्य परिवहन निगम की गाड़ियां को ही स्टेडियम के बाहर प्रवेश की इजाजत होगी। सुबह आठ बजे से लेकर समारोह समाप्त होने तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें