फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छह लोग घायल हुए, अस्पताल में भर्ती करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में सोमवार को विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोग घायल हो गए। एक ओर सैनिक कालोनी में जहां ट्रक ने स्कूटर सवार को टक्कर मारी। वहीं, शास्त्री नगर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइजर पर चढ़ गई। हादसे के घायलों को पुलिस ने लोगों की मदद से पहले गांधीनगर अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहले मामले में सैनिक कालोनी में सोमवार को इलाके में ही ट्रक और स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर सवार क्रिश्चियन कालोनी निवासी विनीत कुमार (24) जमीन पर गिरने से घायल हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल विनीत को पहले गांधीनगर अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। इसी तरह से सैनिक कालोनी में हुए दूसरे हादसे में आटो ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर पर सवार रतने देवी (45) गंभीर रूप से घायल हुई। आसपास के लोगों ने रतनो देवी को घायल अवस्था में जीएमसी दाखिल करवाया। गांधीनगर थाना अंतर्गत सोमवार को शास्त्री नगर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में इलाका निवासी बृजेश सिंह (21) घायल हुआ। आसपास के लोगों ने बृजेश को जीएमसी पहुंचाया।
इसी तरह से नवाबाद थाना अंतर्गत सोमवार को साइंस कालेज के सामने एक अज्ञात वाहन ने अजीत कालोनी निवासी राहगीर सुरिंद्र सिंह (48) और अरजिंद्र पाल सिंह (22) को टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया। जमीन पर जोर से गिरने पर दोनों घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोट आईं है। मूलरूप से उधमपुर निवासी बाइक पर जम्मू में किसी काम से आया था। नानक नगर में बाइक स्लिप हो जाने से पवन शर्मा (25) घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें