फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगनल बीमार ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के अधिकतर हिस्सों में ट्रैफिक सिगनल बीमार पड़े हैं, जिस कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रण करने के मकसद से शहर में तीस चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिगनल लगाए गए थे लेकिन वर्तमान में अधिकतर जगह पर ट्रैफिक सिगनल खराब हो गए हैं। कुछ चौराहों पर एक ही रंग की लाइट जगने से लोगों के चकमा खाकर हादसों का शिकार होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के पनामा चौक, परेड, ज्यूल चौक, कनाल रोड, अंबफला और तालाब तिल्लो सहित शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक सिगनल बंद हैं। इनमें एक ही रंग की लाइट जगती रहती है। कुछ हिस्सों में लाल रंग की लाइट जगती है तो कुछ जगह पर पीली, कहीं पर पूरी तरह से ट्रैफिक सिगनल बंद हैं। इस वजह से लोग कई बार चकमा खा जाते हैं या पुलिस कर्मी को देखकर ब्रेक लगा देते। हालांकि ट्रैफिक सिगनल की वजह से उन्हें रुकना नहीं होता है। कुछ ऐसे भी स्पीड राइडर है, जो कि तेज रफ्तार से निकलने का प्रयास करते हैं। ऐसी स्थिति में हादसा होने की आशंका भी बढ़ जाती है। प्रशासनिक अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, जबकि शहर की सड़कों पर रोजाना पांच लाख वाहन दौड़ते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में जाम की स्थिति कैसी हो सकती है। बीच सड़क में अगर कहीं कोई कार या बस खराब हो जाए तो वाहन रेंगने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ट्रैफिक सिगनल भी सुचारु न होने से परेशानियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें