फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंग्याल। नेशनल हाईवे पर कालू चक्क के पास एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात के साढ़े नौ बजे के करीब हुआ। मृतक की जेब से बंशीलाल ठाठरी डोडा के नाम का कार्ड मिला है। हालांकि, पुलिस ने इस पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इधर, पुलिस शव को जीएमसी में रखा है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति कालू चक्क क्षेत्र से पैदल कहीं जा रहा था। जब वह सड़क कर रहा था तो बेकाबू वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह छिटककर सड़क के किनारे जा गिरा।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लेकिन तक तक वाहन चालक तेजी से फरार हो गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी नाकों को इसकी जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें