फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर बहस की बात महज दिखावा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा फ्रंट और शिवसेना जम्मू कश्मीर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई और नेशनल कांफ्रेंस पर आरोप लगाया कि अनुच्छेद 370 पर उसके बीच चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला केवल दिखावा मात्र है।
विज्ञापन

प्रेस क्लब के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक तरफ अनुच्छेद 370 पर बहस करवाए जाने की बात महज दिखावा है। नगर निगम के चुनाव में मेयर बनने के लिए भाजपा के उम्मीदवार ने नेकां के समर्थन से नगर निगम के महापौर का पद पाया था। ऐसे ही भाजपा के समर्थन से नेकां के प्रत्याशी डिप्टी मेयर के पद पर रहे। उन्होंने कहा कि अब 370 पर वे एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के जलिए लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर विक्रम शर्मा, रवि कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें