फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने कालेज में बिताए दिन याद किए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महिला कालेज परेड में सोमवार को एलम्यूनाई मीट का आयोजन किया गया। मीट में कालेज की पूर्व छात्राओं ने एक साथ मिल कर अनुभवों के अलावा कालेज में बिताए दिनों की यादों को साझा किया।एलम्यूनाई मीट का उद्घाटन कालेज प्रिंसिपल प्रो. हेमला अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि ऐसे आयोजनों से यहां एक ओर पूर्व छात्राओं को आपस में मिलने का मौका मिलता है तो वहीं एक-दूसरे के अनुभवों से भी बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। प्रो. अग्रवाल ने कालेज के इतिहास के अलावा उपलब्धियों के साथ-साथ अन्य कई पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी पेश किया गया, जिनमें पूर्व छात्राओं के अलावा कालेज के संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डा. वेद घई, प्रो. इंदिरा राठोर, विधायक इंदु पवार, डा. मीनाक्षी किलम, डा. वीणा गुप्ता समेत अन्य कई प्रतिष्ठित पोजीशनों पर पहुंची कालेज की पूर्व छात्राएं मीट में उपस्थित थीं। सभी ने बारी बारी से कालेज में बीताए दिनों को याद किया और अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें