फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके-एमपीसीए की आज होगी भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बीसीसीआई के अधीन सोमवार से अंडर 25 कर्नल नायडू प्ले ग्रुप बी में जेएंडके बनाम एमपीसीए के बीच भिड़ंत से इस सीजन के मुकाबलों का आगाज होगा। श्रीनगर में 31 अक्तूबर तक चलने वाले इस मुकाबले में जेएंडके को एमपीसीए से टक्कर मिलेगी। इस सीजन में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को नौ मुकाबलों की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन

बीसीसीआई के फिक्चर के अनुसार श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में 28 से 31 अक्तूबर को अंडर 25 कर्नल सीके नायडू प्लेट ग्रुप बी में मेजबान जेएंडके बनाम एमपीसीए के बीच भिड़ंत के बाद श्रीनगर में ही 7 से 10 नवंबर को रणजी के चार दिवसीय मुकाबले में जेएंडके बनाम गोवा के बीच मुकाबला होगा। इस बीच अंडर 25 आयु वर्ग में जम्मू में 8 से 11 नवंबर को जेएंडके बनाम हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी। जम्मू में ही 15 से 18 नवंबर को अंडर 25 में जेएंडके बनाम असम के बीच मुकाबला होगा। चार दिवसीय रणजी मुकाबले में जम्मू में 28 नवंबर से एक दिसंबर को जेएंडके बनाम केरल के बीच मुकाबला होगा। अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्राफी में जम्मू में दिसंबर 6 से 8 को जेएंडके बनाम हरियाणा के बीच मुकाबला होगा। जम्मू में ही 14 से 17 दिसंबर को रणजी में जेएंडके बनाम असम, 22 से 25 दिसंबर को जेएंडके बनाम हैदराबाद और 29 दिसंबर से एक जनवरी 2014 को अंडर 19 आयु वर्ग में जेएंडके बनाम हरियाणा के बीच भिड़ंत होगी। जेएंडके ने हाल ही में बीनो माकंड अंडर 19 आयु वर्ग में हिमाचल और हरियाणा को पछाड़कर लगातार दो शानदार जीत दर्ज की। इसमें जम्मू के सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया ने बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन कर जेएंडके को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। बीसीसीआई की ओर से जारी फिक्चर के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जेएंडके के क्रिकेटरों को कड़ा अभ्यास कराया गया है। इसमें जम्मू में सभी मुकाबले जीजीएम साइंस कालेज की हास्टल ग्राउंड के मैदान पर खेले जाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें