फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज के आसमान छूते दाम ने चढ़ाया गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा फ्रंट और शिवसेना जम्मू कश्मीर के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को प्याज के आसमान छू रहे दाम के खिलाफ प्रदर्शन किया। रेशमघर से ज्यूल चौक तक निकाली गई रोष रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्याज की महंगाई को दर्शाने के लिए कैश लाकर में प्याज को रखकर प्रदर्शन किया। त्योहारी सीजन में महंगाई रूलाने लगी है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि प्याज हर सब्जी और दाल में डलता है लेकिन इसके महंगे दाम की वजह से आम आदमी की ओर से इसे खरीदना आसान नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और रियासती सरकारों की लचर कार्यशैली की वजह से प्याज के दाम बढ़े हैं और अगर जरूरी कदम न उठाए गए तो हालात और खराब हो जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह त्योहारी सीजन में भी महंगाई को नियंत्रण में लाने में नाकाम रही है। गुप्ता ने कहा कि सरकार न तो जमाखोरों पर कार्रवाई कर रही है और न ही लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कोई कदम उठा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वह दिल्ली सरकार की तर्ज पर लोगों को सब्सिडी पर प्याज मुहैया करवाने के लिए कदम उठाए। महिला इकाई की कार्यकर्ताओं गीता देवी, राज कुमार, रानी, सिम्मी, सत्या, सुदेश देवी, पुष्पा, कैलाश देवी व अन्य ने केंद्रीय यूपीए और रियासती सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें