जम्मू। डिवीजनल कमिश्नर शांतमानु ने शुक्रवार को दरबार मूव, नवरात्र और ईद के लिए किए प्रबंधों का जायजा लिया है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।
डिवकॉम ने सचिवालय में रिपेयर, रेनोवेशन तथा अन्य रखरखाव से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं। जहां काम अभी बाकी है, उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिवालय के अलावा मुलाजिमों के क्वार्टरों की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने नवरात्र के चलते खासतौर पर साफ-सफाई, वाटर सप्लाई, मेडिकल सुविधाएं तथा एपीजी की सप्लाई सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज से सभी दवाओं तथा आवश्यक सेवाओं में एंबुलेंस की उपलब्धता के बारे में पूछा। इसके बाद पुलिस विभाग की ओर से दरबार मूव के समय कर्मचारियों को सिक्योरिटी मुहैया करवाने पर जोर दिया गया है।
पीडब्ल्यूडी विभाग को जरूरत के मुताबिक सड़कों की मरम्मत करने, जेएमसी को शहर की साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में डीआईजी शकील अहमद बेग, चीफ इंजीनियर केके गुप्ता, जेएमसी कमिश्नर किरण बाटल, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डा. बीएस पठानिया, ज्वाइंट डायरेक्टर इंफर्मेशन समिता सेठी, एडीसी केएस परिहार, एसपी सिक्योरिटी महमूद अहमद, एआरटीओ कुलदीप सिंह, एसई पीडब्ल्यूडी एसई पीडीडी तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।