फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सरोकारों से जुड़कर काम करता है ‘अमर उजाला’

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू (ब्यूरो)। ‘उमर उजाला’ प्रतिभा सम्मान समारोह 2013 में स्वागत भाषण में कार्यकारी संपादक उदय कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में प्रतिभाओं के सम्मान का ‘अमर उजाला’ का पहला प्रयास है। देश के अन्य हिस्सों में अमर उजाला परिवार कई वर्षों से प्रतिभा सम्मान समारोह करता आ रहा है। अमर उजाला सामाजिक सरोकार के तमाम मुद्दों से जुड़कर काम करता रहा है। अखबार की ओर से प्रतिभाओं का सम्मान होता है और आपदा की स्थिति में अमर उजाला पीड़ितों का दर्द बांटता है। उन्होंने कहा कि इस समारोह के लिए उन्हें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से हिम्मत मिली। उमर ने ऐसे आयोजन के लिए सहयोग का वादा किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला विपरीत परिस्थितियों में भी जम्मू कश्मीर को संवारने में सफल रहे हैं। इससे साबित हुआ है कि परिपक्वता उम्र से नहीं, बल्कि विचारों से आती है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व युवा केंद्रीय मंत्री के तौर पर उमर अब्दुल्ला ने अपने कामकाज से छाप छोड़ी थी। विदेशों में और देश के अंदर लोग जम्मू कश्मीर के बारे में जानना चाहते हैं। कश्मीर का जिक्र जरूर हर जगह होता है। लोग जानना चाहते हैं कि यह जन्नत क्या है। उन्होंने कहा कि कुछ चीजों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, बल्कि सिर्फ महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा के दौरान ‘अमर उजाला’ ने केवल खबर कवर नहीं की, बल्कि मदद में भी हाथ बंटाया। जम्मू कश्मीर में भी ‘अमर उजाला’ ने प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने की पहल की है। ऐसे कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें