फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी खजाने को आठ लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विजिलेंस ने रामबन जेकेईडीए के अधिकारी दीपक शर्मा के खिलाफ 7,93,749 रुपये की हेराफेरी का मामला दर्ज किया। इस फंड को सरकार ने गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए जारी किया था। विजिलेंस केस के अनुसार रामबन मेें गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए हेराफेरी के आरोप लगे। इन आरोपों की जांच एडिशनल डीसी रामबन ने की। जांच में पाया कि जिले में कोई भी गोबर गैस प्लांट नहीं लगा है। रामबन और बनिहाल में आईटीआई ट्रेनिंग के लिए फंड जारी हुआ। इस फंड का दुरुपयोग हुआ और रामबन और बनिहाल में कोई भी ट्रेनिंग कैंप नहीं हुआ। इस फंड को इंचार्ज असिस्टेंट इंजीनियर और जिला आफिसर रामबन दीपक शर्मा ने धोखाधड़ी करके सरकारी खजाने से निकाल लिया। दीपक शर्मा ने फर्जी बिल जमा करा कर इस राशि को निकलवाया।
विज्ञापन

जांच में यह भी पाया गया कि दीपक शर्मा ने अन्य अधिकारियों से मिलीभगत के कारण मार्च 2012 में गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए सरकारी खजाने से 4,93,749 रुपये भी निकाल लिए। आईटीआई की ट्रेनिंग कैंप के लिए दो लाख रुपये निकाले। एक लाख रुपये जागरूकता कैंप लगाने के लिए निकाले, जबकि कोई भी ट्रेनिंग कैंप और जागरूकता कैंप नहीं लगा। दीपक शर्मा ने कुल 7,93,749 रुपये की हेराफेरी की है और सरकारी खजाने को चूना लगाया। विजिलेंस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच तेज कर दी है। दीपक शर्मा को विजिलेंस जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाएगी। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें