मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय अपने छात्रों व स्कॉलर्स को सर्वश्रेष्ठ दिशा-निर्देशन तथा आधुनिकतम तकनीकी ज्ञान के साथ बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है, ये बातें जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल ने कही।
अग्रवाल कहते हैं कि किसी भी विषय को समझाने के लिए यहां कार्यशाला, ग्रुप डिस्कशन, सेमिनार आदि का आयोजन किया जाता है, जिससे विद्यार्थी विषय का संपूर्ण ज्ञान प्राप्त कर सकें। फैकल्टी में विख्यात संस्थानों जैसे कि आईआईटी, एनआईटी के युवा शोधार्थी और अनुभवी शिक्षक शामिल हैं। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की जॉब के लायक बनाने के लिए पाठ्यक्रम तैयार करते समय नैसकॉम, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का भी ध्यान रखा जाता है। वर्तमान में यहां पांच हजार से अधिक छात्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल रिसर्च एवं इंस्ट्ीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज एंड ह्ययूमिनिटीज में उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। संस्थान को अपने आठ हजार से अधिक सफल एल्यूमनाई-बेस पर गर्व है।