फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर लाखों रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गांधीनगर थाना के अंतर्गत स्टेट बैंक आफ इंडिया का एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से लाखों रुपये निकालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोपी ने जम्मू के पीड़ित का चालाकी से कार्ड लेकर पठानकोट में इस्तेमाल किया है। जब पीड़ित ने कुछ दिन बाद अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें से एक लाख रुपये से ज्यादा पैसे निकाले जा चुके थे। तभी
विज्ञापन

उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सिद्दड़ा निवासी तिलक राज की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक तिलक राज ने बताया कि वह कुछ दिन पहले गांधीनगर स्थित एसबीआई बैंक में आए थे। यहां उन्हें एटीएम से पैसे निकालने में थोड़ी दिक्कत हुई तो उन्होंने साथ में खड़े एक अन्य व्यक्तिको पैसे निकालने के लिए कहा। उसने मौके पर उनके द्वारा बताई राशि एटीएम से निकाल कर दे दी। इसी दौरान उसने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ दिन के बाद उन्होंने बैंक खाता चेक किया तो उसमें से एक लाख रुपये से ज्यादा पैसे निकाले जा चुके थे। बैंक जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि उनके पास गलत एटीएम कार्ड है, जबकि उनका एटीएम कार्ड कोई चालाकी से ले गया है। पुलिस के मुताबिक जांच में पठानकोट के एटीएम से पैसे निकाले गए हैं। उसके सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। उम्मीद है कि इस फुटेज में आरोपी की पहचान हो जाएगी। एक टीम को जल्द ही पठानकोट के लिए रवाना किया जाएगा। पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए का स्केच भी पुुलिस बनवाएगी, जिससे आरोपी को पकड़ने में आसानी होगी। पुुलिस का दावा है कि केस को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। पुलिस की पूरी जांच पठानकोट के एटीएम से मिलने वाली फुटेज पर निर्भर है। इससे पहले भी शहर में एटीएम बदलकर पैसे निकालने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें