फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॅरियर फीवर की गिरफ्त में युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। संभाग के अधिकांश युवाओं पर इस समय कॅरियर फीवर हावी है। 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्रों से लेकर पीजी छात्रों तक, हर कोई कॅरियर संबंधी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चिंतित है। हर कोई अपने-अपने तरीके से उसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

वह छात्र जिन्होंने साइंस विषयों के साथ 12वीं कक्षा पास की है तो मुख्य रूप से कामन प्रवेश परीक्षा की चिंता है। इसी टेस्ट के माध्यम से रियासत के विभिन्न प्रोफेशनल कालेजों में दाखिला दिया जाता है। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके छात्रों पर जम्मू यूनिवर्सिटी इंट्रेस एग्जाम को लेकर तनाव है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और उसके लिए प्रवेश पत्र (आन लाइन) देने का सिलसिला सोमवार का जारी हो चुका है। इस परीक्षा में तेरह हजार उम्मीदवार शामिल होंगे। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके या फिर शोधकर्ताओं में सेट को लेकर उत्साहित हैं। सेट के पेपर को लेकर अंग्रेजी की तैयारी कर रहे प्रणव का कहना है कि वह टेस्ट को लेकर उत्साहित और चिंतित हैं। उनकी यही कोशिश रहेगी कि किसी तरह से वह इस टेस्ट को पास कर लें। वहीं, जेयू इंट्रेस टेस्ट की तैयारी कर रहे अमित का भी कहना है कि जिस प्रकार से तेरह हजार छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, ऐसे में तनाव होना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें