फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल की राज्य टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चन्नेई में 25 से 30 मई को हो रही 21वीं मिनी नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए राज्य की 12 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। मंगलवार को राज्य टीम जीत का लक्ष्य लेकर रवाना हुई। टीम चैंपियनशिप में पूल बी में खेलकर उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और उड़ीसा को टक्कर देगी। इससे पूर्व पलांवाला में जेके स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के खेल अधिकारी रवि सिंह की देखरेख में 19 दिनी कोचिंग कैंप में खिलाड़ियों को प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कड़ा अभ्यास कराया गया। राज्य टीम में पुंछ से फरहत जहांगीर, बिश्नाह से युवराज सिंह, सांबा से राकेश कुमार, घो ब्राह्मणा (सांबा) से गौरव कुमार, अखनूर जम्मू से सुरेंद्र शर्मा और पलांवाला से रंजीत सिंह, साहिल कुमार, विशाल सिंह, युद्धवीर सिंह, दीपक सिंह, अरुण सिंह तथा शुभम सिंह शामिल हैं। टीम के साथ पूरण सिंह कोच और सुभाष कुमार मैनेजर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें