फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू के हत्यारों का अभी तक सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजपुरा मंगोत्रियां में आटो ड्राइवर सोनू के हत्यारों का पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है। सोनू की हत्या को 15 दिन बीत चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस को अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के अनुसार कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई थी। उनसे भी कोई सुराग हाथ नहीं पाया है। घरवालों ने जिस युवक पर आरोप लगाया था, उससे भी पूछताछ की गई। सोनू को नाले में मारकर किसी ने फेंका है या फिर धक्का देकर गिराया या स्वयं गिर गया, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सोनू के शरीर पर लगे चोट के निशान का पता चल पाएगा। इस मामले में हत्या की थ्योरी से पुलिस इंकार नहीं कर रही है। बिसरा रिपोर्ट में भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं लग पाए। हत्या के पीछे कारण क्या था, इसका भी पता नहीं लग पाया। पुलिस अभी तक इस जांच में कोई भी नतीजा नहीं लगा पाई और मामला पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर का है।
विज्ञापन

बख्शीनगर पुलिस के अनुसार सोनू के साथी आटो ड्राइवरों को भी थाने बुलाया गया था। किसी से झगड़ा या दुश्मनी का कोई पता नहीं चल पाया। सोनू शालीन था।
रात को वह यह कहकर घर से निकला था कि बच्चों को खाना देकर सुला देना और अगले दिन उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक नाले में मिला। उसे राहगीरों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी कार्रवाई करके शव को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल जांच पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के कारण अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें