फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की बर्बरता के लिए केंद्र जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की लाहौर के जिन्ना अस्पताल में मौत होने के कारण पूरे भारत देश के साथ-साथ राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। चमेल सिंह के साथ हुए हमले के बाद से लाहौर जेल में सरबजीत हमले की आशंका व्यक्त की जा रही थी लेकिन इस पर न कुछ भी ठोस कदम नही उठाए गए। जम्मू विश्वविद्यालय के स्टैटिक्स स्कालर राकेश चिब का कहना है कि पाकिस्तान जेल में भारतीय कैदियों के साथ हो रही यातनाओं की घटनाएं दर्शा रही है कि वहां का जेल प्रशासन भारतीय कैदियों के प्रति मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। चिब का कहना है कि जेल प्रशासन के पास सजा झेल रहे कैदियों की सुरक्षा का जिम्मा होता है न की उन पर अपनी जोर आजमाइश करते हुए उन्हें यातनाएं देना। वहीं एलआईसी के कर्मचारी राहुल पराशर का कहना है कि सरबजीत की मौत की जिम्मेदार हमारी भारत सरकार ही है। राहुल ने बताया, सरकार को पहले से ही चेताया गया था कि सरबजीत पर हमला होगा, फिर भी हमारी सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए। छात्र मुकेश सगोत्रा का कहना है कि पाकिस्तान जेल में भारतीय कैदी यातनाओं को सहते हुए दम तोड़ चुके हैं। जब एक कैदी को मौत की सजा दी गई है तो उसे सुरक्षा सेल में रखा जाता है और उससे जेल प्रशासन का अधिकारी बिना आर्डर मिल नहीं सकता तो फिर सरबजीत के सेल में किस तरह से दूसरे कैदियों ने मिलकर उसकी पिटाई की। इस संदर्भ में गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन

आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में भी उठाया जाना चाहिए और मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान सरकार और जेल प्रशासन पर कारवाई की जानी चाहिए। व्यापारी गुरदीप सिंह का कहना है कि हमारी भारतीय सरकार पाकिस्तानी कैदियों की खिदमत में लगी रहती है और पाकिस्तान जेल में भारतीय कैदियों के साथ क्या हो रहा है, इसकी सुध तक नहीं लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें