फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के लिए केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बर्बरता से किए गए हमले के बाद अस्पताल में हुई मौत को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र की यूपीए सरकार की कूटनीतिक विफलता करार दिया है। सरबजीत सिंह की मौत पर शोक प्रकट करने के लिए वीरवार को पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार द्वारा पाकिस्तान की जेलों में भारतीय कैदियों से हो रहे बर्ताव पर समुचित कदम न उठाए जाने की वजह से चमेल सिंह के बाद सरबजीत सिंह को भी आखिर अपनी जान गंवानी पड़ी। जुगल किशोर ने कहा कि पाकिस्तान के प्रति यूपीए सरकार की नर्म विदेश नीति की वजह से भारतीय नागरिकों की पाकिस्तान में हत्याएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के प्रति अपनी नर्म नीति को छोड़ ठोस कदम उठाने चाहिएं, ताकि पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि पुख्ता कदम उठाए जाने से ही पाकिस्तान भारतीय सीमाओं का सम्मान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें