फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने प्रिंसिपलों की बैठक बुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अनंतनाग सड़क हादसे के बाद स्कूल बसों को लेकर पुलिस हरकत में आ गई है। डीजीपी अशोक प्रसाद ने शनिवार छह अप्रैल को विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक बुलाई है। इसके लिए निमंत्रण भेज दिया गया है। बैठक में खासतौर पर यह जोर दिया जाएगा कि सभी स्कूल अपनी बसों के संचालन में सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों का सख्ती से पालन करें। सभी निर्धारित मापदंडों को पूरा किया जाए। फिलहाल इसके लिए गठित कमेटी की ओर से बसों का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी ट्रैफिक मनमोहन सिंह के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के मुताबिक स्कूल बसों को लगभग डेढ़ दर्जन नियम पूरे करने के बाद ही चलाना है। जम्मू के अधिकतर स्कूलों में अभी तक बसें सुप्रीम कोर्ट की नियमावली को पूरा नहीं कर रही हैं। इसी के चलते स्कूल बसों के साथ आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस बाबत डीआईजी ट्रैफिक ने जम्मू में स्कूल बसों के सर्वे के लिए चीफ इंस्पेक्टर, डीटीआई, एआरटीओ, चीफ इंस्पेक्टर बोर्ड आफ इंस्पेक्शन और डीएसपी ट्रैफिक को शामिल कर कमेटी का गठन किया। सर्वे के बाद यह सच्चाई साफ हुई कि शहर के अधिकतर स्कूल सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। सर्वे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने दो-तीन हफ्तों का नोटिस देकर बसों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। अभी भी काफी स्कूल नियमावली पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। एसएसपी ट्रैफिक ने बताया कि प्रिंसिपलों की बैठक में बसों को दुरुस्त करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएंगे। बाकायदा नोटिस भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें