फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस स्कूल और केमिस्ट्री विभाग छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित ट्वंटी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को बिजनेस स्कूल और उर्दू विभाग के बीच मैच खेला गया। मैच में नितिन गुप्ता और अखिल गौर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बिजनेस स्कूल ने उर्दू विभाग को सात विकेट से पहले बल्लेबाजी करते हुए उर्दू विभाग ने सात विकेटों के नुकसान पर 132 रन बनाए। बिजनेस स्कूल ने निर्धारित लक्ष्य तीन विकेट खो कर 17.1 ओवरों में पूरा कर लिया। एक अन्य मैच में केमिस्ट्री विभाग ने डोगरी विभाग को दस विकेटों से हराया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए उर्दू विभाग की ओर से बरकत अली ने पच्चीस गेंदों में बत्तीस जबकि बलविंद्र सिंह ने उन्नीस गेंदों में 23 रन बनाए। इसके अलावा मोहम्मद अली ने बीस रनों का योगदान दिया। बिजनेस स्कूल की ओर से इम्तियाज और आदित्य पाल ने दो-दो जबकि अभिषेक और रोहित गुप्ता ने एक-एक विकेट अपने नाम की। जीत के लिए 133 रनों का लक्ष्य बिजनेस स्कूल ने 2.5 ओवर रहते तीन विकेट खो कर पूरा कर लिया। बिजनेस स्कूल की ओर से नितिन ने चौबीस गेंदों में 42 रन जबकि अखिल ने 48 गेंदों में 54 ठोक कर जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा दीपक राणा ने भी पंद्रह रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में उर्दू विभाग के इमरान, एजाज शेख और उमर ने एक-एक विकेट हासिल की।
केमिस्ट्री और डोगरी विभागों के बीच खेले गए मैचों में केमिस्ट्री विभाग ने टास जीत कर पहल फील्डिंग का फैसला किया। डोगरी विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। टीम की ओर से भूपेंद्र ने सबसे ज्यादा 42 गेंदों में 45 रन बनाए।
विज्ञापन

इसके अलाव शिव शर्मा ने 31 गेंदों में तीस रन ठोके। केमिस्ट्री विभाग की ओर से अमनीश ने तीन जबकि विशाल और अतुल ने एक-एक विकेट लिया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए केमिस्ट्री विभाग ने डोगरी विभाग की गेंदबाजी को उधेड़ कर रख दिया। विभाग ने 9.2 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए मैच अपने नाम किया। केमिस्ट्री ओर से भूपेंद्र ने 29 गेंदों में 44 जबकि अतुल ने 27 गेंदों में 39 रन बनाए। भूपेंद्र ने पांच चौके और दो छक्के जबकि अतुल ने सात चौके जमाए। मैच में राज कुमार, विजय कुमार, अजीत कुमार और जगतार सिंह ने अंपायरों जबकि सतपाल ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें