फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सदस्यों ने 73वें संशोधन और बीडीसी चुनाव पर जोर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विधान परिषद में सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्रालय की कार्यशैली पर चर्चा हुई। इसमें कांग्रेस के कई सदस्यों ने 73वें संशोधन को लागू कर पंचायतों को पूरे अधिकार देने और बीडीसी चुनाव पर जोर दिया। नेकां कांग्रेस और पैंथर्स के 19 सदस्यों ने चर्चा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के गुलाम नबी मोंगा ने कहा कि सभी ब्लाकों में ग्रामीण विकास अधिकारी की नियुक्ति को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने ब्लाक डेवलपमेंट काउसिंलों के चुनाव जल्द करवाए जाने की भी मांग की। कांग्रेस के ही रविंद्र कुमार शर्मा ने पंचायत चुनाव करवाने की सराहना करते हुए पंचायतों को पूरे अधिकार दिए जाने के लिए 73वें संशोधन को रियासत में लागू करने पर जोर दिया।
नरेश कुमार गुप्ता ने ग्रामीण विकास विभाग को शमशान घाटों और ग्रेव यार्ड के विकास की तरफ ध्यान देने की भी अपील की। मोहम्मद मुज्जफर परे ने 73वें संशोधन पर जोर देते हुए प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय में जागरूकता शिविर लगाए जाने पर भी जोर दिया। सुभाष गुप्ता ने नए सिरे से बीपीएल सर्वे करवाए जाने की मांग की। नेकां के बशीर अहमद वीरी ने पीएमजीएसवाई को ग्रामूीण विकास विभाग के साथ जोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन

खालिद नजीब सोहरावर्दी ने आईएवाई में चिनाब बेली को पूरा हक दिए जाने पर जोर दिया। जावेद राणा ने मनरेगा में ओर पारदर्शिता लाने और नए सिरे से बीपीएल सर्वे की मांग की।
पैंथर्स के सईद रफीक शाह ने कुपवाड़ा में ओर माडल गांव बनाने पर जोर दिया। शाम लाल भगत ने मनरेगा के तहत समय पर मानदेय दिए जाने की मांग की। डा. शहनाज गनेई ने ग्रामीण विकास विभाग में पूरी तरह से सुसज्जित इंजीनियरिंग विंग के गठन पर जोर दिया। अली मोहम्मद डार, अब्दुल मजीद भट्ट, आगा सईद रिजवी, नोरबू, बशीर अहमद मार्र्गे , धर्मवीर सिंह ओबराय ने भी चर्चा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें