फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से फिर बिगड़ सकता है मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रियासत का मौसम कल बुधवार से एक बार फिर बिगड़ सकता है। मौसम के बदलते मिजाज के संकेत सोमवार को ही मिल गए थे। रविवार को खिली धूप के बाद सोमवार को आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। पूरा दिन सूरज खुल कर बादलों की ओट से बाहर नहीं निकल पाया। रविवार को सामान्य से तीन डिग्री तक ऊपर चला गया पारा सोमवार को सामान्य से फिर नीचे लुढ़क गया। वहीं, मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान रियासत के कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। वहीं, दिनभर जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर ट्रैफिक मूवमेँट बहाल रही। श्रीनगर से चार हजार से अधिक वाहन देर शाम तक जम्मू पहुंच चुके थे। मंगलवार को मौसम साफ रहने की सूरत में ट्रैफिक जम्मू से श्रीनगर की तरफ चलेगी।
विज्ञापन

सोमवार को धूप का मजा लेने के इच्छुक शहरवासियों को निराशा ही हाथ लगी। सुबह से ही आसमान पर हल्के बादल थे। इसका असर तापमान पर हुआ। रविवार को सामान्य से ऊपर चला गया दिन का तापमान सोमवार को सामान्य से दो डिग्री नीचे 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन के 0.6 डिग्री तापमान के साथ गुलमर्ग रियासत में सबसे ठंडा रहा। वहीं, बुधवार से मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग पहले ही साफ कर चुका है कि 27 फरवरी से रियासत का मौसम एक बार फिर बदलेगा। मौसम का बिगड़ा मिजाज 27 और 28 फरवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान मैदानी इलाकों में बारिश के साथ उच्च पर्वतीय शृंखलाओं पर हिमपात हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें