फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/दोमाना (ब्यूरो)। काना चक इलाके में एक स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला और पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए अखनूर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गलबट्टे निवासी हरबंस लाल बाइक (जेके02बीए-1260) पर जा रहा था। उसके पीछे बुआ दित्ती (35) और रतनो देवी बैठीं थीं। काना चक के डब दित्ता गांव के पास एक स्पीड ब्रेकर में हरबंस लाल नियंत्रण खो बैठा और तीनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल अखनूर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बुआ दित्ती को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि हरबंस लाल और रतनो देवी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उधर, नरवाल के पास एक ट्रक की टक्कर से आटो सवार चार लोग जख्मी हो गए। इनमें दो महिलाएं और दो किशोरियां शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक नरवाल के पास अचानक आटो ट्रक की चपेट में आने से आटो
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार ग्रेटर कैलाश की चंदा (35), हरि बाई (40), संगीता (12) और आरती (13) जख्मी हो गईं। उन्हें लोगों ने जीएमसी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें