फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में कल काम ठप रखेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डीपीसी (डिपार्टमेंटल परमोशन कमेटी) सहित अन्य मांगों के लिए चिकित्सा कर्मचारियों ने सख्त मूड इख्तियार कर लिया है। कर्मियों ने सोमवार को जीएमसी सहित अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में सुबह दो घंटे कामकाज ठप रखने का ऐलान किया है। इस दौरान ओपीडी सहित अन्य वार्ड प्रभावित होंगे। लेकिन इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। उन्होंने साफ किया कि मांगों के लिए उनका आंदोलन तेज होगा। शनिवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जीएमसी में शनिवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप शर्मा ने कहा कि गत दिवस प्रिंसिपल से मिलने गए शिष्टमंडल को इंचार्ज प्रिंसिपल ने डीपीसी से पहले कर्मियों की विजिलेंस जांच करवाने की बात कही। जबकि पिछले कई सालों से मेडिकल एजूकेशन में नान गजटेड कर्मियों की डीपीसी से पहले कोई विजिलेंस जांच नहीं करवाई गई है। इसके अलावा उन्हें पांच साल की एपीआर देने को कहा जा रहा है, जो गलत है। उन्होंने मांग की कि नान गजटेड और चतुर्थ श्रेणी के मुलाजिमों की जल्द डीपीसी करने के साथ चिकित्सा कर्मियों की निशुल्क जांच, नई पेंशन स्कीम के तहत कार्यरत कर्मियों को छह माह का बकाया वेतन जारी करने, पुलिस, हेल्थ और आरएस पुरा ब्लाक की तर्ज पर छठे वेतन आयोग के एरियर और ढाई दिन का वेतन, रोस्टर ड्यूटी पर लगने वाले कांट्रैच्युअल कर्मियों को ढाई दिन का वेतन, लंबित मामलों पर टाइम बाउंड परमोशन करने आदि की मांग की। उन्होंने कहा कि जीएमसी प्रशासन कर्मियों को बड़े आंदोलन के लिए मजबूर कर रहा है। इंचार्ज प्रिंसिपल की ओर से कोई सही जवाब नहीं दिया जा रहा है और कर्मियों को गुमराह करके समय निकाला जा रहा है। उन्होंने सभी कर्मियों से सोमवार के प्रदर्शन में एकजुटता दिखाने का आह्वान किया। प्रदर्शन सुबह जीएमसी की ओपीडी के बाहर 10 बजे से 12 बजे तक जारी रहेगा। मौके पर फारूक कोसर, देवेंद्र राठोर, बिश्न सिंह, पवनजीत कौर, कौशल कुमारी, श्रृष्ठा जंबाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें