फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर लगेंगे सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू (ब्यूरो)। शराब की दुकानों पर जम्मू व श्रीनगर में हुए हमले के बाद पुलिस ने इन दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की है। शराब की दुकानों के मालिकों को उनके अपने खर्चे से क्लोसड सर्किट टीवी कैमरा (सीसीटीवी) लगाने होंगे। दुकानों के बाहर सुरक्षा को लिए इन कैमरों को लगाना काफी जरूरी है। नरवाल जैसी घटनाएं दोेबारा नहीं इसके लिए सतर्कता बरती जा सकती हैै। सुुरक्षा एजेंसियों को ऐसे केसों की जांच के लिए आसानी होगी और हमलावरों को तुरंत पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संभाग में संदिग्ध गतिविधियां बढ़ गई हैं। इन दुकानों के अलावा पुलिस विभाग अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की योजना तैयार कर चुका है। ऐसे इलाकों में कैमरे लगेंगे। जहां भीड़ अधिक होती है। अभी 35 कैमरे लगाए जा चुके हैं। शराब विक्रेताओं के अनुसार सीनियर अधिकारियों से हुई बैठक में इन कैमरों को लगाने की हिदायतें दी गई। सभी दुकानों को 20 नवंबर से रात साढ़े आठ बजे बंद करने के आदेश दिए गए हैँ और इसका पालन भी किया जा सकता है। अगर नया समय आगे भी जारी रहेगा तो शराब का व्यापार प्रभावित हो सकता है। सरकार को भी राजस्व का काफी घाटा उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें