फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारक मंडी के काम का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुबारक मंडी महल के संरक्षण का काम आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई ) को सौंपा गया है। इसके लिए केंद्र ने 66.50 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इनमें से 12 करोड़ रुपयों को रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी टूरिज्म और कल्चर विभाग के मंत्री नवांग रिगजिन जोरा ने दी। जोरा मुबारक मंडी महल के चल रहे संरक्षण के काम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्हाेंने कहा कि ऐतिहासिक मुबारक मंडी महल एक धरोहर है और इसके संरक्षण के काम को एएसआई को सौंपा गया है। राजाओं का यह महल टूरिस्टों के आकर्षण का केंद्र हो सकता है। राज्य में आने वाले सैलानियों को इस स्थान की महत्ता के बताने से यहां पर सैलानियाें का तांता लग सकता है। उन्होंने बताया कि संरक्षण के काम के लिए केंद्र सरकार की ओर से 66.50 करोड़ रुपये 13वें फाइनांस कमीशन और टूरिस्ट मेगा डेस्टीनेशन स्कीम के अंतर्गत रखे गए हैं। इनमें से 12 करोड़ रुपये रिलीज कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुबारक मंडी कांप्लेक्स में आर्मी हेडक्वार्टर के संरक्षण का कार्यक्रम साढ़े तीन करोड़ रुपये में पूरा कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि महाराजाओं के म्यूजियम के सामान को जल्दी से यहां पर रखा जाए, जिससे सैलानियों को इन्हें देखने का मौका मिले। एएसआई के अधिकारियों से कहा गया है कि वे संरक्षण के काम में माहिर लोगों को लगाएं, जिससे काम सही ढंग से किया जा सके। इस मौके पर टूरिज्म विभाग के राज्य मंत्री नासिर असलम वानी ने कहा कि ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मुबारक मंडी क्षेत्र से गाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें