फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के मद्देनजर मंत्रियों को सौंपे जिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एमएलसी चुनाव के मद्देनजर साझा सरकार ने अपने मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी है। पंच-सरपंचों की तरफ से नेकां-कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में पंच-सरपंचों द्वारा पत्ते नहीं खोले जाने से एमएलसी चुनाव के लिए साझा सरकार की समन्वय समिति की आग्रह पर यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन

राजस्व मंत्री रमण भल्ला और बिजली राज्य मंत्री शब्बीर अहमद खान को राजोरी और पुंछ जिलों, कोआपरेटिव मंत्री डा. मनोहर लाल शर्मा को कठुआ और उधमपुर जिले की जिम्मेदारी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एजाज अहमद खान और उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल गनी मलिक के अलावा अन्य जिलों में भी मंत्रियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इस सिलसिले में राजस्व मंत्री रमण भल्ला ने राजोरी और पुंछ जिलों का दौरा शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से भल्ला ने लगातार एमएलसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शाम लाल भगत और नेकां प्रत्याशी डा. शहनाज गनई के समर्थन में स्थानीय पंच-सरपंचों से राजोरी, पुंछ और सुरनकोट में बैठकें की। भल्ला ने साझा सरकार के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के कारणों से पंच सरपंचों को अवगत कराया। भल्ला ने पंचायती नुमाइंदों से कहा कि वह साझा सरकार को मजबूत बनाने में अपना किरदार अदा करें। उन्होंने कहा कि साझा सरकार पंच-सरपंचों की समस्याओं से वाकिफ है। इन समस्याओं को दूर करने के प्रयास जारी हैं। खासकर रियासत के तीनों खित्तों के पिछड़े इलाकों में विकास पर सरकार तवज्जो दे रही है।
इस मौके पर एमएलसी जहांगीर मीर, विधायक एजाज जान, गुज्जर बकरवाल एडवाइजरी बोर्ड के वाइस चेयरमैन चौधरी बशीर नाज, सैयद मुश्ताक बुखारी, पूर्व एमएलसी सरदार अरविंद्र सिंह मिक्की आदि ने भी बैठकों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें