फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसने से दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर और आसपास के इलाकों में आग से झुलसने से जहां दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवती गंभीर हालत में जीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन है। मारी गईं दोनों महिलाओं के शवोें को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी पहुंचाया है। मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के दियाड़ी गांव में पारिवारिक कलह में नीलम रानी ने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। घर के लोगों ने किसी तरह उसके शरीर पर लगी आग बुझाई और उसे तत्काल रामनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरोें ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। जीएमसी के डाक्टरोें के अनुसार महिला लगभग 90 फीसदी झुलस गई थी। जीएमसी के इलाज के कुछ क्षणों बाद महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला की हालत काफी गंभीर होने के कारण उसके बयान तक नहीं लिए जा सके। उधर, बुड्डल के कोट रंका इलाके की रहने वाली 35 वर्षीय नसरित चौधरी की भी जीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। 11 नवंबर को स्टोव फटने से 35 वर्षीय चौधरी बुरी तरह झुलस गई थी। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन वीरवार को उसने अचानक दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव को जीएमसी मार्चरी पहुंचाया। रैपर सतवारी में पटाखे फोड़ने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। 16 वर्षीय मन्नु को परिवार के लोगों ने जीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें