फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोजी कुत्तों के साथ स्टेशन पर चला सर्च आपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को विशेष तौर पर सर्च आपरेशन चलाया गया। इस आपरेशन में खोजी कुत्तों का भरपूर इस्तेमाल हुआ। सर्च आपरेशन के दौरान कैलिफोर्निया से ट्रेनिंग लेकर आए अंकुर गुप्ता ने खोजी कुत्तों के उपयोग और उनके रखरखाव की विशेष जानकारी भी दी। सर्च आपरेशन के दौरान ट्रेनों, प्लेटफार्म और आसपास क्षेत्रों में भी गश्त लगाई गई।
विज्ञापन

आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने रेलवे स्टेशन जम्मू में शाम के समय विशेष सर्च आपरेशन चलाया। स्टेशन के नजदीक नरवाल में हुए ग्रेनेड हमले के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। घटना स्थल से मात्र एक किमी दूर स्टेशन और रेल पटरी के मात्र पांच सौ मीटर दूर होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने पहले से ही स्टेशन को सतर्क कर दिया था। पुलिस विभाग के विशेष तौर पर खोजी कुत्तों के ट्रेनर अंकुर गुप्ता ने आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को विशेष गुर भी बताए। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को बताया गया कि किस तरह से इन कुत्तों की सूंघने की हरकत, चलने और किसी विशेष स्थान पर की गई हलचल से मतलब निकाला जा सकता है। स्टेशन के नरवाल की तरफ दूसरे छोर पर भी पुलिस टीम ने गश्त लगाई और सुनसान क्षेत्र को खंगाला। एसपी जीआरपी शिव कुमार भी इस मौके पर सुरक्षा की जानकारियां हासिल कर रहे थे। उनके अनुसार स्टेशन पर भी सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। सामान जांच की एक्सरे मशीन के अलावा सुरक्षा कर्मी स्वयं भी तलाशी अभियान छेड़े हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें