जम्मू। रियासत के पीएचई मंत्री कांग्रेस के ताज मोहिउद्दीन के खिलाफ लगाए जा रहे जमीन संबंधी आरोपों का मामला सोनिया गांधी के दरबार तक पहुंचने का दावा किया गया है। वीरवार को नानक नगर निवासी अनिल गुप्ता और नीरज गुप्ता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें मिलने के लिए इसी सप्ताह का समय दिया है। वे उनके सामने अपना पक्ष रखेंगे। गुप्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी इस मामले में मदद की गुहार की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें जमीन न मिली तो वे मंत्री के घर के बाहर बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेंगे।
अनिल गुप्ता के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय से चीफ सेक्रेटरी को पत्र भेजा गया है। बकौल गुप्ता इस संबंध में उन्होेंने जवाबदेही आयोग के चेयरमैन को भी शिकायत की है।