फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर फंसी लिफ्ट में, हंगामा मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रियासत के सबसे बड़े अस्पताल गवर्नमेंट मेडिकल कालेज (जीएमसी) में सोमवार की शाम उस वक्त हंगामा मच गया, जब नई इमरजेंसी में लिफ्ट खराब हो गई और महिला डाक्टर काफी समय तक उसमें फंसी रह गई। बाद में किसी तरह डाक्टर को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एनेस्थीसिया की डाक्टर लिफ्ट से आ रही थी। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बीच में फंस गई। पहले तो डाक्टर ने सोचा कि अभी चल पड़ेगी, लेकिन काफी समय तक लिफ्ट न चलने पर वह घबरा गई। डाक्टर के शोर मचाने पर इमरजेंसी के अन्य डाक्टर और स्टाफ लिफ्ट के पास जमा हो गए। इस दौरान किसी ने जीएमसी पुलिस को भी सूचित कर दिया। लिफ्ट खुलवाने के लिए विशेषज्ञों को भी बुलवाया गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट से महिला डाक्टर को बाहर निकाला गया। डाक्टर इतनी घबरा गई थी कि वह लगातार रो रही ही। इस दौरान इमरजेंसी में अच्छा खासा मजमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें