फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपरदा हुई बच्ची चुराने वाली परदानशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एक दिन पहले तीन हजार रुपये दिलवाने का लालच देकर एसएमजीएस अस्पताल से नवजात बच्ची उड़ाने वाली परदानशीन महिला आखिरकार 24 घंटे में बेपरदा हो गई। गांधी नगर पुलिस ने नवजात बच्ची के साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती उसकी मां को सौंप दिया। गिरफ्तार महिला ने बताया कि उसका गर्भ गिर गया था और पति की मार से बचने के लिए उसने अस्पताल से बच्ची चुराई थी। फिलहाल महिला सिटी थाने की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार महिला नीलम भट ने पुलिस को बताया कि वह विधवा है और उसने श्रीनगर निवासी उमर भट से दोबारा निकाह किया था। पिछले दिनों वह गर्भवती थी और वह श्रीनगर से जम्मू आई थी। इसी दौरान उसका गर्भ गिर गया और वह पति की मार से भयभीत हो गई। इसके बाद उसने एसएमजीएस अस्पताल से नवजात बच्चा चुराने का मन बनाया। भले ही वह बेटी क्यों न हो। इसके बाद वह एसएमजीएस अस्पताल पहुंची और वहां उसे आलफदीन मिला, जिसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद वह उसे सरकार से मिलने वाली तीन हजार रुपये की राशि का झांसा देकर भाग निकली।
गांधी नगर के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि सुबह ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद नई बस्ती से किसी व्यक्ति का फोन आया और उसने सूचित किया कि इलाके में एक महिला के पास नवजात बच्ची देखी गई है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। जांच में पता चला कि यह वही बच्ची है, जिसे रविवार को एसएमजीएस से चुराया गया है। इसके बाद महिला और बच्ची को गांधी नगर अस्पताल में लाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार यदि एक दिन बीत जाता तो बच्ची को ढूंढना और मुश्किल होता, क्योंकि महिला सोमवार सुबह बच्ची को लेकर श्रीनगर के लिए रवाना होने वाली थी। गांधी नगर पुलिस ने बच्ची और गिरफ्तार महिला को सिटी थाना पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद बच्ची को एसएमजीएस अस्पताल में उसकी मां को सौंपा गया। सिटी थाना पुलिस ने नीलम भट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें