जम्मू (ब्यूरो)। नगरोटा थाना अंतर्गत एक महिला को शादी का झूठा झांसा देना ट्रैफिक मुलाजिम को काफी महंगा पड़ गया। महिला के बार-बार कहने के बाद जब वह उसके साथ शादी करने को आनाकानी करता रहा तो महिला कोर्ट में जाकर पेश हो गई। कोर्ट ने ट्रैफिक मुलाजिम के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। नगरोटा पुलिस ने कोर्ट के निर्देश और महिला की शिकायत पर ट्रैफिक मुलाजिम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नगरोटा के नजदीक गांव खानपुर की रहने वाली महिला का आरोप है कि संबंधित ट्रैफिक कर्मी ने चार माह पहले उसके साथ यह कहते हुए संबंध बनाए कि वह उसके साथ शादी करेगा। पिछले चार माह में महिला ने कई बार उसे शादी करवाने की बात कही। लेकिन, वह टालमटोल या समय न होने का बहाना बनाता रहा। इस पर महिला ने खुद को ठगा सा महसूस किया और वह कोर्ट में पेश हो गई। कोर्ट में सारी दास्तां सुनाने के बाद कोर्ट ने ट्रैफिक मुलाजिम के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिये। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है।
किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है।