फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ रुपये का जम्मू को मिला वार्षिक प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू जिले में आगामी वित्त वर्ष 2012-13 के लिए 105.62 करोड़ रुपये का वार्षिक प्लान मंजूर किया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में रविवार को हुई जिला विकास बोर्ड की बैठक में इस प्लान को मंजूरी दी गई। बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की विधायकों को दी गई दलीलों से स्पष्ट हो गया कि बीसी रोड को चौड़ा कर आठ लेन में तबदील करने का प्रोजेक्ट लटक गया है। अलबत्ता मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2012 तक विक्रम चौक फ्लाई ओवर प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की हामी भरी। इसके अलावा तवी नदी पर निर्माणाधीन चौथे पुल का काम भी आगामी नवंबर-दिसंबर में पूरा होने की उम्मीद उमर ने जाहिर की। बैठक में मौजूद हर विधायक और विधान परिषद सदस्य ने जम्मू में बिजली और पानी की किल्लत का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रियासत के आर्थिक संकट की मजबूरियां गिनाते हुए कहा कि इस स्थिति में प्लानिंग प्रबंधन एक मुश्किल काम है। पब्लिक की डिमांड के मुताबिक सभी इलाकों में फंड मुहैया कराना असंभव है, क्याेंकि रियासत की अपनी आमदनी न के बराबर है। बिजली आपूर्ति पर होने वाला घाटा बढ़कर 2500 करोड़ रुपये हो गया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू में उपभोक्ताओं को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बिजली आपूर्ति की गई, लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं में असंतोष नजर आ रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के आला अफसरों को हिदायत दी कि वे अवाम की बिजली संबंधी मुश्किलों को हल करें। सड़कों की दशा सुधारने संबंधी विधायकों की मांग पर उमर ने कहा कि जारी वित्त वर्ष में इस मद में 50 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है। पीएमजीएसवाई के तहत भी बीस नई स्कीमों को लिया गया है। उमर ने बैठक में जम्मू कन्वेंशन कांप्लेक्स के लिए पांच करोड़, मुबारक मंडी के लिए 27 करोड़ के फंड का प्रबंध करने की दिशा में कदम उठाने और अभिनव थियेटर के लिए पांच करोड़ का फंड देने की घोषणाएं सीएम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें