फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंग किसी समस्या का हल नहीं: उमर

Sun, 12 Jan 2014 10:54 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पांच साल के कार्यकाल में रियासती सरकार ने जनता को भ्रष्ट लोगों की पहचान करने और स्वतंत्र संस्थानों से उनके सजा दिलवाने के लिए पर्याप्त कानून दिए हैं। भ्रष्टाचार पर लगाम कसना सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए कई जनता को सशक्त करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के साथ संबंधों की चर्चा करते हुए उमर ने सार्थक बातचीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जंग किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते की उम्मीद भी जताई। राष्ट्रीय परिदृश्य में उमर ने आप पार्टी के असर को स्वीकारते हुए बदलाव की जरूरत पर जोर दिया।

सांबा जिले के विजयपुर में शनिवार को विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट, सूचना का अधिकार, जवाबदेह आयोग का पुनर्गठन और सतर्कता आयोग का गठन सरकार ने जनता को सशक्त बनाकर भ्रष्ट लोगों को सजा दिलवाने के लिए किया है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों का प्रयोग करें और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और प्रशासनिक कार्यों में ओर पारदर्शिता लाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि 13 विभागों की करीब 80 बुनियादी सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे में लाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्टेट सब्जेक्ट, राजस्व दस्तावेज, एससी-एसटी और ओबीसी सर्टिफिकेट, बिजली और पानी के कनेक्शन, एफआईआर कापी आदि को एक्ट के दायरे में लाया गया है और जनता को इसका पूरा लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक जवाबदेही आयोग और सतर्कता आयोग के दायरे में लाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकार ने बहु आयामी रणनीति के तहत काम किया है और सरकारी सेवाओं के अलावा निजी सेक्टर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाया है। उन्होंने सीमांत इलाकों खासतौर से विजयपुर और सांबा में सीमा पर युद्ध विराम के उल्लंघन में कमी आने पर संतोष प्रकट करते हुए आशा व्यक्त की कि भारत और पाकिस्तान के संबंधों में सुधार आने से हालात में और बेहतरी होगी।

उमर ने कहा कि बातचीत के माध्यम से ही मसलों का हल हो सकता है। युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है। मुख्यमंत्री ने पीडीपी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि वह सीमा पर गोलीबारी का मामला हो या फिर अन्य कोई आतंकी घटना, उससे सियासी फायदा लेने की कोशिश करती है। इस अवसर पर नेकां के संभागीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा, पूर्व मंत्री एवं विजयपुर के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, वरिष्ठ उपप्रधान रतन लाल गुप्ता ने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें