वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खराब मौसम और भूस्खलन के बाद के बाद वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है। यात्रा को पारंपरिक ट्रैक की ओर मोड़ दिया गया है। वहीं खराब मौसम की वजह से कटरा-सांझीछत सेक्टर पर हेलीकॉप्टर सेवाएं भी रोक दी गई हैं।
वहीं, खराब मौसम ने अमरनाथ यात्रा में भी खलल डाल दिया है। यात्रा कब शुरू होगी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।