श्री माता वैष्णो देवी और अमरनाथ की दंडवत यात्रा पर निकले जनकपुर धाम, रंधिया भवारी गांव जिला धनुष नेपाल निवासी रामप्रीत यादव अपने बेटे संजय कुमार के साथ मंगलवार को मंदिरों के शहर जम्मू पहुंचे।
उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण और शांति के लिए यह उनकी तीसरी यात्रा है। अब उनकी कैलाश मानसरोवर तक दंडवत यात्रा करने की इच्छा है। उन्होंने दावा किया कि वह 2008 में क्षीरसागर नाथ से बाबा वैद्यनाथ धाम, 2009 में पशुपति नाथ से लेकर कैलाश धाम की यात्रा कर चुके हैं।
2010 में पशुपति नाथ से वाइज नाथ धाम तक, 2011 में पशुपति नाथ से काशी विश्वनाथ होते हुए रुद्रप्रयागके अलावा पशुपतिनाथ से फिर वैद्यनाथ धाम तक और 2013 में बाबा अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं।