श्रीनगर के एनआईटी कैंपस में छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किए जाने के बाद अब फिर से कैंपस के अंदर का माहौल गर्मा गया है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर, सीआरपीआफ को मंगलवार रात परिसर में तैनात कर दिया गया और जम्मू-कश्मीर सरकार ने यहां अन्य राज्यों से पढ़ने आने वाले छात्रों को पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया।
सूत्रों के मुताबिक, एनआईटी की परिक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। हालांकि कि कक्षाओं को चलाया जा रहा है। स्थिति का जायजा लेने के लिए एचआरडी मिनिस्टरी की दो लोगों की टीम श्रीनगर पहुंची और छात्रों से बातचीत की।
जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने छात्रों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कारवाई करने के आदेश दिए हैं। कल डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने डीजीपी तथा संस्था के निदेशक से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली थी। डीजीपी ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार से एनआईटी में सीआरपीएफ की दो कंपनी लगाने का निर्देश दिए थे।
इससे पहले एनआईटी में पढ़ने वाले अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डिप्टी सीएम से मिलकर छात्रों की सुरक्षा की मांग की थी। छात्रों का कहना है कि वे कैंपस में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर पुलिस द्वारा छीना गया तिरंगा वापस करने की मांग कर रहे थे।
NIT श्रीनगर मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं: निर्मल सिंह
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने निर्मल सिंह ने पुलिस द्वारा की गई चाठीचार्ज की आलोचना की है। निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस ने अपने दायरे से बहार जाकर कार्यवाही की है। इस मामले को भी संज्ञान में लिया जाएगा।
वहीं पीएमओ के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि एनआईटी श्रीनगर मामले को मानव संसाधन मंत्रालय देखेगी। इस मामले पर मैं जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती से भी बात करूंगा।'
जम्मू कश्मीर में यह मामला काफी गर्मा गया हैं। विपक्ष समेत राज्य के कई राजनैतिक दलों ने सरकार पर मामलों को गंभीरता से ना लेने के आरोप लागाए हैं। वहीं आज जम्मू प्रेस क्लब में श्रीनगर NIT में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने प्रदर्शन किया।
पूरे मामले पर सियासत भी गरमाई
इस पूरे मामले पर सियासत भी गरमा गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि श्रीनगर में छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज निंदनीय है। इतना ही नहीं उन्होंने छात्रों पर हुई इस कार्रवाई के लिए प्रदेश की बीजेपी-पीडीपी सरकार से छात्रों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कहा है।
Lathi charge on students in srinagar is highly condemnable. BJP-PDP must stop this immediately
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 6, 2016
भाजपा-
कश्मीर में "भारत माता की जय" कहने वालों की पिटाई कर रही
बाक़ी देश में ना कहने वालों की पिटाई कर रही https://t.co/FndBQp48DR
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 6, 2016
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की है। उन्होंने ट्रवीट किया है कि महबूबा ने उन्हें आश्वस्त किया है कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
Spoke to J&K CM Mehbooba Mufti ji regarding the situation in NIT Srinagar. She has assured me to look into the issue &take immediate action
— Rajnath Singh (@BJPRajnathSingh) April 5, 2016
अरविंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने भी पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ये मोदी मंत्र है कि तिरंगा फहराओ तो लाठी खाओ।
MODI MANTRA
तिरंगा फहराओ लाठी खाओ
भारत माता बोलो - आंसू गैस झेलो
देशभक्त हो - तो पिटोगे
हिन्दू देशभक्त हो - जरूर पिटोगे
ISI का असर है।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) April 6, 2016