जम्मू कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पासिंग आउट परेड के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सभी चार इनाम उत्तर प्रदेश के जवानों की झोली में जाने पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस कदर प्रभावित हुए कि वह उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रह सके।
अपने संबोधन में उमर ने उन चारों जवानों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी मुबारकबाद दी।
मुख्यमंत्री उमर ने जिन चार कांस्टेबलों को बेहतरीन काम के लिए इनाम दिए, उनमें सुल्तानपुर के सतेंद्र कुमार, मेरठ के कपिल आनंद, इलाहाबाद के सुभाष चंद्र तथा कानपुर के अजमेरी अहमद शामिल हैं।
पढ़ें, लद्दाख में फिर घुस आए चीनी सैनिक
उमर ने कहा कि मेरे हाथों प्रदान किए गए सभी इनाम उत्तर प्रदेश के जवानों द्वारा हासिल करने पर मुझे बेहद खुशी हुई है। भविष्य में अगर कभी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात होती है तो मैं उनसे यह अवश्य पूछूंगा की आखिर वहां के हवा और पानी में क्या खासियत है, ताकि यह सब अन्य राज्यों के युवकों को भी मुहैया कराई जा सके और वह भी इनाम के हकदार बन सकें।
पढ़िए, साल की सबसे बड़ी आठ सियासी नौटंकी