संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिम एसोसिएशन उधमपुर की पुरानी इकाई को रविवार को भंग कर दिया गया। अब 29 जून को एसोसिएशन के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद चयनित नई टीम का गठन किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने दी।
जिम एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मीनू शर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के तहत तीन दिन के लिए सभी जिम बंद रखने का निर्णय किया गया है। 20 से 22 जून तक सभी जिमों में अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि उधमपुर में 50 के करीब जिम हैं। सभी की सर्वसम्मति के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश का निर्णय लिया गया है। इसलिए सभी से अपील है कि अवकाश के दौरान जिम बंद रखें। अगर कोई जिम संचालक इसका उल्लघंन करता पाया गया तो उस पर पांच हजार का जुर्माना लगाने के साथ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।