किश्तवाड़। जिले में पिकनिक मनाने गए एक युवक की नाले में डूबने से मौत हुई है। बेरवाड़ निवासी सकलेन मुश्ताक दोस्तों सहित पिकनिक मनाने गया था।
वह शहर से 15 किलोमीटर दूर डेडपेठ के पास छात्रू-मुगलमैदान से आ रहे नाले में नहा रहे थे। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों और दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना के बाद अबाबील के सदस्यों ने उसे नाले से निकाल कर छात्रू पीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से नदी-नालों में लोगों के नहाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।