फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति मिला संक्रमित, सात ने कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रविवार को भी एक ही व्यक्ति संक्रमित पाया गया है, जबकि सात लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में मामलों में कमी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को जिले में केवल एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था और नौ कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। रविवार को भी केवल एक ही व्यक्ति संक्रमित पाया गया है और सात लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़ने पर सक्रिय मामलों की संख्या कम हो गई है। संक्रमण का मामला जिले के चिनैनी तहसील में सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 11257 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 11086 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 133 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल 38 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें